Wednesday, 15 November 2017

ब्रिक्स(BRICS)

ब्रिक्स(BRICS)

                                                                       ब्रिक्स 
सदस्य देशों

  1. B- ब्राजील
  2. R-रुस
  3. I- भारत
  4. C- चीन
  5. S-दक्षिण अफ्रीका


ब्रिक्स दुनिया की पाँच उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है।  ये देश हैं - ब्राजील, रुस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।  जहां विश्वभर की 43% आबादी रहती है, जहां विश्व का सकल घरेलू उत्पाद 30% है और विश्व व्यापार में इसकी 17% हिस्सेदारी है।ये पांच ब्रिक्स देश मिलकर 3.6 बिलियन जनता दूसरे शब्दों में विश्व की आधी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।सदस्य देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास योजनाओं के लिए 2015 में ब्रिक्स ने अपना बैंक लांच किया। ब्रिक्स बैंक को आधिकारिक तौर पर न्यू डेवलपमेंट बैंक के नाम से जाना जाता है जो शंघाई में है। भारत के केवी कामथ इसके वर्तमान अध्यक्ष हैं।
ब्रिक्स देशों में 11.4 खरब के साथ चीन की अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी है।भारत की 2.38 खरब डॉलर वाले अर्थव्यवस्था में वार्षिक तौर पर 7.5 फीसद की बढ़त हो रही है जो पांचों ब्रिक्स देशों में सबसे तेज है।2015 में दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था का आकलन 327 बिलियन डॉलर हुआ था जो ब्रिक्स देशों में सबसे कम है।
एक औपचारिक समूह के रूप में सेंट पीटर्सबर्ग में जुलाई 2006 में जी-8 आउटरीच शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस, भारत तथा चीन के नेताओं की बैठक के पश्चात ब्रिक का प्रारम्भन किया गया था। न्यूयॉर्क में सितम्बर 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अवसर पर ब्रिक समूह के विदेश मंत्रियों की प्रथम बैठक के दौरान ब्रिक को औपचारिक रूप प्रदान किया गया

ब्रिक का पहली बार प्रयोग वर्ष 2001 में गोल्डमैन साक्स ने अपने वैश्विक आर्थिक पत्र “द वर्ल्ड नीड्स बेटर इकोनोमिक ब्रिक्स्” में किया था,21वीं शताब्दी के पहले दशक में जहाँ परम्परागत देश दशक के अन्त तक वैश्विक वित्तीय संकट से ग्रसित हो गए, वहीं विश्व के कतिपय विकासशील देशों ने इस दशक में उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति दर्ज की है । वर्ष 2009 में ऐसे ही चार देशों-ब्राजील, रूस, भारत व चीन ने एक नए आर्थिक संगठन ब्रिक (BRIC) की स्थापना की थी ।ब्रिक की स्थापना इन चार देशों के प्रथम शिखर सम्मेलन का परिणाम थी । इनका प्रथम शिखर सम्मेलन 16 जून, 2009 को रूस के शहर येकेटरिनबर्ग (Yekaterinburg) में सम्पन्न हुआ था ।
दूसरे शिखर सम्मेलन में इन देशों ने यह भी निर्णय लिया कि दक्षिण अफ्रीका को ब्रिक की सदस्यता प्रदान की जाए । चूँकि ब्रिक (BRIC) का नामकरण इसके सदस्य देशों के नाम के पहले अक्षर से हुआ है । अत: दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम ब्रिक्स (BRICS-Brazil, Russia, India, China and South Africa) हो गया

 ब्रिक शिखर सम्मेलन




  1. पहला ब्रिक शिखर सम्मेलन   16 June 2009 (रुस)
  2. दूसरा ब्रिक शिखर सम्मेलन 5 April 2010(ब्राज़ील)
  3. तीसरा ब्रिक शिखर सम्मेलन 14 April 2011(चीन)
  4. चौथा ब्रिक शिखर सम्मेलन 29 March 2012(भारत)
  5. पाँचवाँ ब्रिक शिखर सम्मेलन 26–27 March 2013(द. अफ्रीका)
6.  छठा ब्रिक शिखर सम्मेलन  14–16 July 2014(ब्राज़ील)

7.   सातवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 8–9 July 2015(रूस)

8.   8th शिखर सम्मेलन 15–16 October 2016(Benaulim, Goa )

9.  9th शिखर सम्मेलन 3-5 September 2017(Xiamen, China )



8th शिखर सम्मेलन के गोवा घोषण पत्र की मुख्य बातें

  • आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में करीबी सहयोग स्थापित होगा
  • हर तरह की आतंकी गतिविधियों की भ‌र्त्सना
  • आपसी कारोबार बढ़ाने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम
  • मौद्रिक नीति बनाने में भी होगा सलाह मशविरा
  • कृषि क्षेत्र में एक दूसरे की मदद करेंगे देश
  • ब्रिक्स बैंक विकास परियोजनाओं को मदद देने की परतिक्रिया तेज करेगा
  • आर्थिक तौर पर एक दूसरे के बाजारों को जोडऩे की होगी नई कोशिश
  • औद्योगिकरण में एक दूसरे की करेंगे मदद
  • डब्लूटीओ व अन्य मंचों पर समग्र तौर पर बात रखने की सहमति
  • स्वास्थ्य व पर्यटन के लिए खोलेंगे दरवाजा
  • भ्रष्टाचार व काले धन को रोकने में भी स्थापित होगा करीबी सहयोग
  • प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ाने पर रजामंदी
  • पर्यावरण सुरक्षा के लिए साझा करेंगे तकनीकी

No comments:

Post a Comment