Monday, 27 November 2017

ias pre syllabus in hindi


सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस



सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर प्रथम और सामान्य अध्ययन पेपर द्वीतीय के दो अनिवार्य पेपर होते हैं. यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। 

prelims केवल एक छंटनी परीक्षा है, इसके अंक पूरी परीक्षा के ओवर आल अंकों में नहीं जोड़े जाते.
UPSC ने prelims के सामान्य अध्ययन Paper II  में 33% minimum qualifying marks निर्धारित किया है. इसका यह अर्थ यह हुआ कि इसके अंक प्रीलिम्स (prelims) के पूर्णांक में नहीं जोड़े जायेंगे. प्रीलिम्स परीक्षा (prelims exam) के कुल अंकों में केवल पेपर 1 के अंक ही जोड़े जायेंगे.
यदि आप पहले पेपर के मूल्याङ्कन के आधार पर उस साल के कट-ऑफ मार्क्स को पार कर जाते हैं तो सिविल सर्विसेज मेंस परीक्षा (civil services mains exam) में आपका प्रवेश होगा. पर शर्त यही है कि पेपर  में कम से कम 200 का 33% (66 अंक) जरुर लाना होगा नहीं तो मेंस परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा


 Pre पेपर 1 का पाठ्यक्रम – (200 अंक) अवधि: दो घंटे

  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वर्तमान घटनाए
  • भारतीय और वैश्विक भूगोल – भारत और दुनिया का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल 
  • भारत और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास 
  • भारतीय राजनीति और शासन – संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकारों के मुद्दे आदि 
  • पर्यावरण पारिस्थितिकी
  • जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य/ज्वलंत मुद्दे
  • आर्थिक और सामाजिक विकास, सतत टिकने वाला विकास , गरीबी, समावेशन , जनसांख्यिकी  , सामाजिक क्षेत्र की पहलें  आदि
  • सामान्य विज्ञान

 Pre पेपर 2 का पाठ्यक्रम – (200 अंक) अवधि: दो घंटे

• बोधगम्यता 
• पारस्परिक कौशल—संचार कौशल  सहित
• तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक क्षमता 
• निर्णय लेने और समस्या को विश्लेषण की क्षमता 
• सामान्य मानसिक योग्यता 
• बेसिक संख्यात्मक योग्यता, संख्याएँ और उनमें आपसी-संबंध  (दसवीं कक्षा के स्तर का), डेटा इंटरप्रिटेशन (चार्ट, ग्राफ, टेबल, डेटा पर्याप्तता  आदि ( दसवीं कक्षा के स्तर का)


Negetive marking=1/3


मुख्य परीक्षा का सिलेबस 


मुख्य परीक्षा  में कुल नौ पेपर होंगे. लेकिन उनमें से केवल 7 पेपर के मार्क्स अंतिम मेरिट रैंकिंग के लिए जोड़े जाएगें। बाकी दो सिर्फ क्वालीफाइंग पेपर होंगे
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में एक उम्मीदवार का रैंक केवल मुख्य और साक्षात्कार  परीक्षा के टोटल मार्क्स पर निर्भर करता है। साक्षात्कार के कुल मार्क्स 275 हैं, जबकि मुख्य परीक्षा के 1750

 पेपर – ए – भारतीय भाषा (क्वालीफाइंग पेपर)
भारतीय भाषाओं में से एक भाषा, जो संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है, उसे पेपर – ए के लिए उम्मीदवार द्वारा चयनित किया जाना है। यह पत्र अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम के रहने वाले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य नहीं होगा। इस पेपर का पूर्णांक 300 है. इस पेपर में क्वालीफाइंग मार्क्स 90 है

  • बोधगम्यता
  • संक्षिप्त लेखन
  • शब्द प्रयोग व शब्द भण्डार
  • संक्षिप्त लेख
  • अंग्रेजी से भारतीय भाषा तथा भारतीय भाषा से अंग्रेजी में
पेपर – बी- अंग्रेजी भाषा (क्वालीफाइंग पेपर)
इस पेपर का पूर्णांक 300 है. इस पेपर में क्वालीफाइंग मार्क्स 75 है

  •  Comprehension of given passages
  • Precis Writing 
  • Usage and Vocabulary
  • Short Essay 


1. पेपर 1 निबंध – 250 मार्क्स

2. पेपर 2 सामान्य अध्ययन I – 250 मार्क्स (भारतीय विरासत और संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल) 

3. पेपर 3 सामान्य अध्ययन II – 250 मार्क्स (गवर्नेंस, संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय संबंध)

4. पेपर 4 सामान्य अध्ययन III – 250 मार्क्स (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन)

5. पेपर 5 सामान्य अध्ययन IV – 250 मार्क्स (नैतिकता, ईमानदारी और एप्टीट्यूड) 

6. पेपर 6 वैकल्पिक विषय – पेपर 1- 250 मार्क्स

7. पेपर 7 वैकल्पिक विषय – पेपर 2- 250 मार्क्स


 वैकल्पिक विषय

  • इतिहास 
  • भूगोल 
  • अर्थशास्त्र 
  • समाजशास्त्र 
  • लोक प्रशासन
  •  दर्शनशास्त्र
  •  मनोविज्ञान 
  • राजनीति विज्ञान
  •  कृषि
  •  पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान
  •  न्र विज्ञान
  • वनस्पति विज्ञान 
  • रसायन विज्ञान
  •  सिविल इंजीनियरिंग
  •  वाणिजय
  •  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 
  • भूविज्ञान 
  • कानून 
  • गणित 
  • प्रबंधन 
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग 
  • चिकित्सा विज्ञान
  •  भौतिकी 
  • सांख्यिकी 
  • जंतु विज्ञान
  •  साहित्य लैंग्वेज

No comments:

Post a Comment